Kantara: A Legend Chapter 1 2025
"Kantara: Chapter 1" यह फिल्म 2022 में आई Kantara फिल्म का प्रिक्वल है। अर्थात् इस फिल्म में Kantara मूवी के बाद की कहानी नहीं होगी, बल्कि इससे पहले कि कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में लगभग 300 ईसा पूर्व के समय की कहानी बताई गई है। जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे पंजुरली देव और गुलिगा देव जैसे देवताओं की परंपरा कहा से शुरू हुई और कैसे लोगों की आस्था उनसे जुड़ती गई।
स्थानीय लोककथाओं, प्रकृति से संघर्ष और आध्यात्मिकता का समन्वय इस फिल्म की कहानी में देखने को मिलेगा, जिससे दर्शकों में पहले भाग की अपेक्षा कही अधिक गहरा जुड़ाव देखने को मिल सकता है।
Kantara: Chapter 1 Plot Overview
"Kantara: Chapter 1" में पहले आई Kantara के बाद की कहानी नहीं है, बल्कि आने वाली यह फिल्म उससे पहले की पृष्ठभूमि को उजागर करती है। यह एक प्राचीन घटना और अनुष्ठानों की खोज पर आधारित है, जो मानवता और प्रकृति के संबंध को गहराई से समझने का एक जरिया है। इसमें दिखाया जाएगा कि सदियों पहले इंसान, देवताओं और प्रकृति का रिश्ता कैसा था। यह कहानी पुरातन समय के कंदब वंश के राजाओं की कहानी को दर्शाता है। धर्म और इंसान के बीच में संतुलन कैसे बना वह भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
Kantara: Chapter 1 Starcast & Crew
"Kantara: Chapter 1" में भी Rishabh Shetty मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ Rukmini Vasanth कनकावती के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा Jayaram, Rakesh Poojari, Gulshan Devaiah और अन्य कई नए कलाकारों को शामिल किया गया है।
इस फिल्म में कैमरा वर्क Arvind S Kashyap कर रहें है और वहीं संगीत का कमान B. Ajaneesh Loknath को दया गया है, जिन्होंने पहले Kantara फिल्म में भी संगीत दिया था।
इस फिल्म का सबसे बड़ा और खास हिस्सा एक युद्ध सीन होने वाला है, जहां 3000 से अधिक लोग और 500 प्रोफेशनल फाइटर्स शामिल थे। इस दृश्य को कर्नाटक के एक 25 एकड़ पहाड़ी वाले सेट पर शूट किया गया है।
Kantara: Chapter 1 First Look & Teaser
"Kantara: Chapter 1" का पहला टीजर आज से एक साल पहले 19 नवंबर 2023 को आया था। उस टीजर के फर्स्ट लुक में Rishabh Shetty एक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी पकड़े हुए थे और पीछे आग जलती नजर आ रहा था। बैकग्राउंड में प्राचीन कालीन वंश की कहानियों का उल्लेख दिखाई देता है।
Kantara: Chapter 1 Music & Background Score
किसी भी फिल्म की आत्म संगीत ही होता है, जैसा कि आप सब जानते हैं पहले आई Kantara फिल्म ने इसे साबित भी किया था। उसी तरह "Kantara: Chapter 1" में भी पारंपरिक कर्नाटकीय लोकसंगीत और देशी वाद्य यंत्रों का प्रयोग कर दिव्य और रहस्यमी माहौल बनाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में भी म्यूजिक डायरेक्टर B. Ajaneesh Loknath ही हैं।
इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और भी गहरा और प्रभावी हो सकता है। क्योंकि न सिर्फ यह दर्शकों को कहानी से जोड़ता है बल्कि प्राचीन काल का आध्यात्मिक अनुभव भी करता है।
Kantara: Chapter 1 Release Date
Kantara: Chapter 1 Release Date को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा है और हो भी क्यों न जैसे Kantara फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी उम्मीद है "Kantara: Chapter 1" भी उसपे खरा उतरेगा। इस फिल्म का आधिकारिक डेट मेकर्स ने तय का दिया है, यह फिल्म गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर 2 October 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Kantara: Chapter 1 Budget
Kantara: Chapter 1 Budget पहले आई Kantara से कई गुना ज्यादा है। इस फिल्म बजट 125 करोड़ रुपए का है पर कुछ अन्य सोर्स से यह पता चला है कि इसका बजट लगभग 200 करोड़ आसपास का है। बड़े युद्ध, दृश्यों और VFX पर अधिक खर्च किया गया है। पहली फिल्म मात्र 14 करोड़ के लगत पर बनी थी और 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, इसलिए मेकर्स ने इस बार बड़ा निवेश किया है।
Kantara: Chapter 1 Production Challenges
"Kantara: Chapter 1" के प्रोडक्शन में काफी चुनौतियां देखने को मिली, इसमें सबसे कठिन था प्राचीन काल के वास्तविक रूप में दिखाना, जिसके लिए सेट्स, कॉस्ट्यूम और लोकेशन्स पर काफी मेहनत की गई। बड़े युद्ध दृश्यों में भी हजारों कलाकार और सैकड़ों फाइटर्स को मैनेज करना भी काफी कठिन कार्य था। शूटिंग जंगलों और पहाड़ी इलाकों में होने के कारण मौसम ने भी कई बार रुकावटें डाली। साथ ही Kantara के पहले भाग की सफलता के बाद दर्शकों की बड़ी उम्मीद पर खरा उतरना मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती रही।
Kantara: Chapter 1 Rishabh Shetty Hardwork
"Kantara: Chapter 1" के लिए Rishabh Shetty ने पूरा जान झोंक दिया है। इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ एक्टर की ही भूमिका नहीं निभाई है, बल्कि लेखक और निर्देशक के तौर पर भी उन्होंने बहुत मेहनत की है। कहानी को प्राचीन काल में सेट करने के लिए उन्होंने कर्नाटक की सांस्कृतिक परम्पराओं और लोककथाओं का गहन अध्ययन किया।
एक एक्टर के रूप में भी उन्होंने अपने आप को एक योद्धा के रूप में दिखाने के लिए कठिन ट्रेनिंग ली और पारम्परिक त्रिशूल और कुल्हाड़ी का अभ्यास किया। कई जगहों पर बड़े युद्ध वाले सीन पर उन्होंने खुद स्टंट किया है, जिससे सीन और ज्यादा वास्तविक लगे। यही मेहनत और लगन "Kantara: Chapter 1" को पहले भाग से भी ज्यादा शानदार और भव्य बनाने की गारंटी लेती है।
Final Verdict
"Kantara: Chapter 1" न सिर्फ एक फिल्म है, बल्कि भारतीय संस्कृति, परम्पराओं और आस्था को गहराई से समझने का एक प्रगाढ़ प्रयास है। यह फिल्म प्राचीन कालीन होने वाली है जो दर्शकों को एक अलग ही अनुभव कराएगी। जहां पर इंसान, देवता और प्रकृति के संबंध की एक नई कड़ी देखने को मिलेगा। अनोखा सेट्स, शानदार युद्व दृश्य और दमदार संगीत के साथ Rishabh Shetty की कड़ी मेहनत इस फिल्म को और खास बनाता है।
Kantara के पहले भाग ने दर्शकों में जो जादू चलाया था, उसी को इस प्रिक्वल में और बड़े लेवल पर लेकर आए हैं। उम्मीद यह किया जा रहा है कि "Kantara: Chapter 1" न केवल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता प्राप्त करेगी, बल्कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक पहचान दिलाएगी।
Read More