त्रिप्ती डिमरी बनीं IMDb की नंबर 1 भारतीय स्टार बॉलीवुड की नई नेशनल क्रश
![]() |
Tripti Dimri |
बॉलीवुड में हर साल नए चेहरों का आना होता है, परंतु कुछ ही कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी टैलेंट (अदाकारी) और मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीत लेते हैं। उन्हीं में से एक कलाकार हैं त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri), जिन्हें हाल ही में IMDb पर 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय स्टार घोषित किया गया है। आज हर जगह सिर्फ उन्हीं की चर्चा हो रही है – चाहे वह उनकी फिल्मों की बात हो, उनके लुक्स की या उनकी बढ़ती लोकप्रियता की।Triptii Dimri Wikipedia हिंदी।
शुरुआती जीवन और करियर की शुरुआत
त्रिप्ती डिमरी का जन्म उत्तराखंड में हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और थिएटर किया और फिर मुंबई आ गईं।
2017 में उन्होंने फिल्म Poster Boys से डेब्यू किया। हालाँकि यह फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन त्रिप्ती की मासूमियत और एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींचा।
सफलता की पहली सीढ़ी - "लैला मजनू" से मिली पहचान
2018 में आई फिल्म "Laila Majnu" से त्रिप्ती डिमरी को इंडस्ट्री में पहचान मिला। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया और समीक्षकों ने उन्हें “Next Big Thing” कहा।
ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री – "Bulbbul" और "Qala"
Netflix की 2020 में आई फिल्म "Bulbbul" त्रिप्ती डिमरी के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस से वे रातों रात हर घर में मशहूर हो गई।
इसके बाद "Qala" (2022) में उनके बेहतरीन अभिनय ने साबित कर दिया कि वो सिर्फ खूबसूरत चेहरा नहीं बल्कि एक टैलेंटेड एक्ट्रेस भी हैं।
"Animal" फिल्म ने बदली किस्मत
2023 में आई "Animal" में रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। फिल्म में उनकी स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। इसी फिल्म के बाद फैंस ने उन्हें "Bollywood की नई National Crush" कहना शुरू कर दिया।
IMDb की Most Popular Indian Star (2024) - Tripti Dimri
![]() |
Tripti Dimri |
2024 में IMDb ने त्रिप्ती डिमरी को भारत की सबसे लोकप्रिय स्टार घोषित किया।
इस लिस्ट में उन्होंने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया।
आने वाली फिल्में (Upcoming Movies 2025)
त्रिप्ती डिमरी अब बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।
- Vicky Vidya Ka Woh Wala Video (Rajkummar Rao के साथ)
- Animal Park (Animal का सीक्वल)
- Karan Johar का अगला प्रोजेक्ट
- Natural Acting Style
- Cute + Bold Looks का Perfect Balance
- OTT और Cinema दोनों में बराबर हिट
- Social Media पर जबरदस्त Fan Following