India में TikTok की वापसी क्या फिर से धूम मचाएगा ये शॉर्ट वीडियो ऐप?
![]() |
TikTok return in India |
India में सबसे पसंदीदा शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok को 2020 में बैन कर दिया गया था। लेकिन अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है जो कि—TikTok की वेबसाइट कुछ यूज़र्स के लिए भारत में फिर से शुरू हो गई है। परंतु ऐप अभी तक Google Play Store और App Store पर नहीं है, लेकिन इस अपडेट ने करोड़ों भारतीय यूज़र्स में उत्सुकता बढ़ा दी है।
India में TikTok बैन क्यों हुआ था?
भारत सरकार ने जून 2020 में TikTok के साथ साथ अन्य और 59 चीनी ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के कारण बैन कर दिया था। भारत में उस समय TikTok के 200 मिलियन से ज्यादा यूज़र्स थे और यह भारत का सबसे लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफ़ॉर्म हो गया था।
TikTok की वापसी के संकेत
अगस्त 2025 में अचानक एका एक कई यूज़र्स ने देखा कि वे TikTok की आधिकारिक वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। परंतु ऐप डाउनलोड करने के लिए अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इससे लगभग यह पता चलता है कि कंपनी भारत में वापसी की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें
Zupee Ludo Google Trends - Bill, Users, Skill-Based Surge Explained
यूज़र्स रिएक्शन
TikTok वेबसाइट के एक्टिव होते ही ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #TikTokIndia ट्रेंड करने लगा। बहुत से लोग इसे नॉस्टेल्जिया मोमेंट बता रहे हैं क्योंकि 5 साल के लंबे समय के बाद उन्हें अपने पुराने अकाउंट में लॉगिन करने का मौका मिला। वहीं, कुछ लोग अब भी ऐप की सुरक्षा और सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
सरकार की स्थिति
अभी तक भारत सरकार ने TikTok की वापसी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, नए डिजिटल पॉलिसी और डेटा लोकलाइजेशन नियमों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि TikTok इन शर्तों को पूरा करने के बाद एक बार फिर से भारतीय मार्केट में कदम रखे।
TikTok की वापसी का अन्य प्लेटफार्म पर असर
यदि TikTok भारत में आधिकारिक रूप से वापसी आ जाती है तो इसका सीधा असर Instagram Reels, YouTube Shorts और Moj जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स पर पड़ेगा। कंटेंट क्रिएटर्स के पास फिर से एक बड़ा विकल्प खुल जाएगा और शॉर्ट वीडियो इंडस्ट्री में नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
TikTok का भारत में लॉन्चिंग कब तक हो सकता है?
![]() |
TikTok Launching |
अभी तो फिलहाल TikTok ने कोई कन्फर्म लॉन्च डेट नहीं बताई है। लेकिन वेबसाइट की एक्टिविटी से यह साफ जाहिर है कि कंपनी वापसी की तैयारी में है। उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि आने वाले गत महीनों में ऐप का बीटा वर्जन भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
निष्कर्ष
TikTok वेबसाइट का भारत में सक्रिय होना यह तो साफ दिखाता है कि कंपनी वापसी की तैयारी कर रही है। अब देखना होगा कि क्या भारत सरकार इसे हरी झंडी देती है और TikTok फिर से अपने पुराने ग्लैमर के साथ भारतीय यूज़र्स के बीच धूम मचाती है या नहीं।